पदोन्नति पर हरिश हिंगड का राजस्थान शिक्षक संघ राधाकृष्णन् ने किया भव्य स्वागत

पाली। राजस्थान शिक्षक संघ राधाकृष्णन् के प्रदेश प्रवक्ता एवं अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के प्रदेश संगठन सचिव प्रकाश मेवाड़ा मुंडारा के नेतृत्व में संघ के देसूरी ब्लॉक अध्यक्ष एवं अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के देसूरी ब्लॉक अध्यक्ष रमेश वछेटा तथा पाली जिला उप सभाध्यक्ष महावीर प्रसाद दवे ने संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी हरिश हिंगड का सहायक प्रशासनिक अधिकारी पद पर पदोन्नति होने पर भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर हिंगड को साफा एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रकट कीं। पदोन्नति पर हर्ष व्यक्त करते हुए हरिश हिंगड ने संघ के सभी पदाधिकारियों और सहयोगियों का आभार प्रकट किया एवं संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
समारोह में संघ के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं शिक्षाजगत से जुड़े गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिन्होंने हिंगड की मेहनत और समर्पण की सराहना की।