News

पाली जिला कलेक्टर एल.एन. मंत्री ने राजस्थान दिवस व मिशन हरियालो राजस्थान की तैयारियों को लेकर दिए निर्देश

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

पाली, 16 मार्च। एल.एन. मंत्री की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलेक्टर कार्यालय में जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी राजस्थान दिवस तथा मिशन हरियालो राजस्थान की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिला कलेक्टर ने मिशन हरियालो राजस्थान 2026–27 के तहत विभागवार पौधारोपण की तैयारियों और लक्ष्यों की समीक्षा की। साथ ही पंच गौरव योजना, राज उन्नति योजना तथा युवा दिवस से जुड़े कार्यक्रमों की प्रगति पर भी चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक के दौरान बजट घोषणाओं, भूखंड आवंटन तथा केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला कलेक्टर ने बिजली, पानी, पीएचईडी विभाग द्वारा जल आकलन, रोहट क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था, लीकेज की समस्या और सड़कों की मरम्मत को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही जल संसाधन विभाग, बांगड़ हॉस्पिटल, मौसमी बीमारियों की रोकथाम तथा आगामी गर्मी और मानसून को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए।

651315829 1378890984252617 6667019965944835830 n

उन्होंने राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया। बिजली विभाग को पीएम सूर्य घर योजना तथा कृषि विद्युत कनेक्शन की स्थिति पर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। वहीं कुसुम योजना, बागवानी विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में पेंशन सत्यापन तथा पालनहार योजना की प्रगति की भी समीक्षा की।

बैठक में नगर निगम के कार्यों, रसद विभाग, पशुपालन विभाग की योजनाओं, शिक्षा विभाग, रीको तथा राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल से जुड़े विषयों पर भी चर्चा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओम प्रभा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला कारागृह का किया निरीक्षण

जिला कलेक्टर एल.एन. मंत्री ने सोमवार को जिला कारागृह का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के समय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयसिंह तंवर तथा उपाधीक्षक कारागृह जोराराम डांगा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button