News

पीएमश्री बालिका विद्यालय में लाइब्रेरी डे मनाया

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23
  • सादड़ी 2दिसंबर।

स्थानीय पीएमश्री श्रीधनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में आज प्रधानाचार्य विजय सिंह माली के सानिध्य में लाइब्रेरी डे मनाया गया तथा बालिकाओं को पुस्तक पढ़ने का महत्व बताया गया।


WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

पुस्तकालय प्रभारी वीरम राम चौधरी ने बताया कि प्रधानाचार्य विजय सिंह माली ने पुस्तकों को व्यक्ति का सच्चा मित्र बताया तथा पुस्तकालय को विद्यालय का ह्रदय बताया। उन्होंने पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ एस आर रंगनाथन की जानकारी भी दी।इस अवसर पर कन्हैयालाल व महावीर प्रसाद ने भी विचार व्यक्त किए।मंच संचालन प्रकाश कुमार शिशोदिया ने किया। उपस्थित बालिकाओं ने पुस्तकालय नैतिकता का पालन करने का संकल्प लिया।

WhatsApp Image 2024 12 02 at 4.02.55 PM

इस अवसर पर मधु गोस्वामी, मनीषा ओझा कविता कंवर रमेश सिंह राजपुरोहित मनीषा सोलंकी रमेश कुमार वछेटा सुशीला सोनी समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। इससे पहले बालिकाओं ने पुस्तकालय में जाकर पुस्तकालय अध्यक्ष वीरमराम चौधरी से पुस्तकालय के बारे में जानकारी दी तथा अपनी जिज्ञासा का समाधान किया।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button