पीएम श्री बालिका विद्यालय में गुरु पूर्णिमा पर हुआ हरियालो राजस्थान अभियान का आगाज

सादड़ी। स्थानीय पीएम श्री श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में प्रधानाचार्य विजय सिंह माली के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा पर पौधारोपण कर हरियालो राजस्थान अभियान का आगाज हुआ।
हरियालो राजस्थान अभियान की प्रभारी सरस्वती पालीवाल ने बताया कि सरस्वती पूजन के बाद प्रधानाचार्य विजय सिंह माली ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गुरुजनों का सम्मान व आज्ञा पालन का संकल्प दिलाया। कन्हैयालाल महावीर प्रसाद ने गुरु शिष्य परंपरा की जानकारी दी।
इस अवसर पर मनीषा ओझा व मनीषा सोलंकी के निर्देशन में हुई निबंध व चार्ट निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कविता कंवर व रमेश सिंह राजपुरोहित ने निर्णायक की भूमिका निभाई । प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य विजय सिंह माली ने हरियालो राजस्थान अभियान की जानकारी दी तथा शिक्षकों से प्रतिदिन 15व विद्यार्थियों से 10 पौधे लगाने का आह्वान किया। माली ने शिक्षकों व विद्यार्थियों को पौधे वितरित कर अपने हाथ से पौधरोपण कर हरियालो राजस्थान अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर वीरम राम चौधरी, रमेश कुमार वछेटा सुशीला सोनी गजेन्द्र सिंह पुरुषोत्तम समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। मंच संचालन प्रकाश कुमार शिशोदिया ने किया।
उल्लेखनीय है कि आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। आज से शुरू हुआ हरियालो राजस्थान 10 अगस्त तक चलेगा। शिक्षकों द्वारा इसका अभिलेख संधारित किया जाएगा।