Education & Career

पीएम श्री बालिका विद्यालय में रक्षा बंधन व संस्कृत दिवस पर हुए कई कार्यक्रम

  • सादड़ी।

  • IMG 20250805 WA0014

पीएम श्री श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में प्रधानाचार्य विजय सिंह माली के सानिध्य में रक्षा बंधन व संस्कृत दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया व रक्षा सूत्र बांध कर देश धर्म संस्कृति मातृशक्ति व पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया। उत्सव जयंती प्रभारी प्रकाश कुमार शिशोदिया ने बताया कि सरस्वती पूजन से प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रधानाचार्य विजय सिंह माली ने रक्षा बंधन के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला व आज के संदर्भ में रक्षा बंधन का अर्थ बताते हुए देश धर्म संस्कृति मातृशक्ति व पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प दिलाया।

WhatsApp Image 2025 08 09 at 15.34.35 1 WhatsApp Image 2025 08 09 at 15.34.35

उन्होंने संस्कृत को संस्कृति व संस्कारों की संवाहक भाषा बताते हुए संस्कृत भाषा को व्यवहार की भाषा बनाने का आह्वान किया।इस अवसर पर मधु गोस्वामी कन्हैयालाल मनीषा ओझा ने भी रक्षा बंधन व संस्कृत दिवस पर प्रकाश डाला। इससे पहले सरस्वती पालीवाल व मनीषा सोलंकी के निर्देशन में निबंध व चार्ट निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को प्रधानाचार्य विजय सिंह माली ने सम्मानित किया।

बालिकाओं ने संस्कृत भाषा में लोकहितं मम करणीयम,वदतु संस्कृतं जयतु भारतं,चटका रे चटका जैसे संस्कृत गीतों की प्रस्तुति दी।मंच संचालन प्रकाश कुमार शिशोदिया ने किया।इस अवसर पर वीरम राम चौधरी रमेश सिंह राजपुरोहित सुशीला सोनी गजेन्द्र सिंह पुरुषोत्तम समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। उल्लेखनीय है कि रक्षा बंधन पर संस्कृत दिवस मनाया जाता है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button