Education & CareerNews

शिक्षामंत्री के ओएसडी ने पीएमश्री बालिका विद्यालय सादड़ी का किया औचक निरीक्षण

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

सादड़ी। शिक्षामंत्री मदन दिलावर के ओएसडी सुगनचंद मण्डार ने आज पीएमश्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी का औचक निरीक्षण किया। उनके आगमन पर विद्यालय में शैक्षिक एवं व्यवस्थात्मक गतिविधियों को लेकर विशेष सक्रियता देखने को मिली।

विद्यालय कार्यक्रम एवं उत्सव प्रभारी प्रकाश मेवाड़ा मुंडारा ने बताया कि ओएसडी सुगनचंद मण्डार ने सबसे पहले विद्यालय स्टाफ के साथ बैठक की, जिसमें विद्यालय में संचालित शैक्षिक तथा सहशैक्षिक गतिविधियों की समीक्षा की गई। साथ ही, विद्यालय स्तर पर गुणवत्ता सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने दसवीं बोर्ड कक्षा में पहुंचकर विद्यार्थियों से गणित विषय का अध्ययन कराया तथा उनकी विषय संबंधी समझ को परखा। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने के लिए उपयोगी सुझाव भी दिए।

ओएसडी मण्डार ने विद्यालय के भौतिक संसाधनों, कक्षाओं, प्रयोगशालाओं एवं परिसर की स्वच्छता का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय प्रशासन को संसाधनों के रखरखाव, समय-समय पर मरम्मत एवं छात्राओं की सुविधा अनुसार वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ओएसडी के विद्यालय आगमन पर कार्यवाहक संस्था प्रधान मनीषा ओझा के नेतृत्व में स्टाफ द्वारा उनका पारंपरिक साफा, माला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर उप प्राचार्य कन्हैया लाल, रमेश वछेटा, कविता कंवर, सुशीला सोनी, मनीषा सोलंकी एवं पुरुषोत्तम राव सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

वहीं, राजस्थान शिक्षक संघ राधाकृष्णन देसूरी ब्लॉक अध्यक्ष रमेश वछेटा ने भी विद्यालय आगमन पर ओएसडी सुगनचंद मण्डार का स्वागत कर आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके मार्गदर्शन से विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को नई दिशा मिलेगी।

औचक निरीक्षण के दौरान विद्यालय में शैक्षिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों की प्रगति एवं संसाधनों के बेहतर उपयोग को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई, जिससे विद्यालय में आगामी दिनों में और सुधारात्मक कदम उठाए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button