पीएम श्री बालिका विद्यालय में विज्ञान गणित मेले का हुआ आयोजन

सादड़ी। स्थानीय पीएम श्री श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली व कार्यवाहक प्रधानाचार्य मधु कुमारी गोस्वामी के सानिध्य में गणित शिक्षिका मनीषा ओझा व विज्ञान शिक्षिका कविता कंवर के निर्देशन में विज्ञान गणित मेले का आयोजन किया जिसमें बालिकाओं ने एक से एक बढ़कर चार्ट्स व प्रादर्श प्रस्तुत कर व्याख्या कर सबका मन मोह लिया।
पीएम श्री योजना प्रभारी कन्हैयालाल ने बताया कि पीएम श्री योजनांतर्गत संचालित गणित व विज्ञान सर्कल के अंतर्गत आयोजित गणित विज्ञान मेले में बालिकाओं ने विज्ञान व गणित की अलग-अलग थीम पर आधारित चार्ट्स व प्रादर्श प्रस्तुत करते हुए प्रदर्शनी लगाई जिसका स्टाफ व विद्यार्थियों ने अवलोकन किया।
सरस्वती पालीवाल सुशीला सोनी व मनीषा सोलंकी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली व कार्यवाहक प्रधानाचार्य मधु कुमारी गोस्वामी ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।मंच संचालन प्रकाश कुमार शिशोदिया ने किया।इस अवसर पर वीरम राम चौधरी रमेश सिंह राजपुरोहित रमेश कुमार वछेटा केनाराम गजेन्द्र सिंह पुरुषोत्तम समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
ध्यान रहे पीएम श्री श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी देसूरी ब्लाक का पीएम श्री योजना में चयनित एकमात्र बालिका विद्यालय है।












