News

प्रजापति समाज ने श्री श्रीयादे मंदिर की 34वीं वर्षगांठ की पत्रिका का किया भव्य विमोचन

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

सादड़ी (पाली)। सादड़ी क्षेत्र के बारली सादड़ी स्थित श्री श्रीयादे माता मंदिर की 34वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में प्रजापति समाजबंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति में मेले की स्मारिका (पत्रिका) का विमोचन किया गया। कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर श्री श्रीयादे प्रजापति युवा संगठन सादड़ी के अध्यक्ष रमेश प्रजापत ने बताया कि श्री श्रीयादे माता मंदिर की 34वीं वर्षगांठ आगामी जनवरी माह में मनाई जाएगी। आयोजन की श्रृंखला के तहत 30 जनवरी को प्रजापति समाज भवन में भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें वर्षगांठ की बोलियां भी बोली जाएंगी। वहीं 31 जनवरी को मंदिर में ध्वजा चढ़ाने के बाद मंदिर से प्रजापति समाज भवन तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

कार्यक्रम में प्रजापति समाज सादड़ी आना मेवाड़िया चौताला के अध्यक्ष नथाराम भंबोरिया (गुडा जाटान) सहित पुखराज लुणिया, मोहनलाल कपुकरा, घीसुलाल बौतोरिया, हिरालाल मोरवाल, नारायण लुणिया, फुलचंद कपुकरा, किकाराम, कपुरचंद, कृष्ण कुमार कवाडिया, नारायण कपुकरा, कैलाश, नथाराम, मांगीलाल, मुकेश, सोहनलाल, ताराचंद, हिराराम, लक्ष्मण, मांगीलाल मुठाना, मदनलाल, सुरेश, पुजारी मनरूपदास महाराज तथा युवा संगठन अध्यक्ष रमेश प्रजापत सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान समाज की एकता, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button