News
बनेड़ा में मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक व फर्नीचर शोरूम का भव्य शुभारंभ

- बनेड़ा
बनेड़ा कस्बे के गुलाबपुरा रोड स्थित रामदेव मंदिर के सामने मंगलवार को बालाजी मोबाइल एन्ड इलेक्ट्रॉनिक व फर्नीचर शोरूम का विधिवत शुभारंभ किया गया। शुभारंभ के अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों व व्यापारियों की उपस्थिति रही।

शोरूम के संचालक मोहनलाल कुमावत ने बताया कि अब बनेड़ा व आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को विभिन्न कंपनियों के मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक सामान तथा आकर्षक डिज़ाइन के फर्नीचर एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे। इससे ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता और उचित मूल्य पर सामान खरीदने की सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने शोरूम की उन्नति एवं सफलता की कामना की। नए प्रतिष्ठान के खुलने से कस्बे में व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।














