बाली जिला अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल का होली स्नेह मिलन में देश हित पर की चर्चा

राकेश चौहान, बाली
बाली जिला अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल का होली स्नेह मिलन नगर के पुराना सेसली रोड स्थित खेतलाजी मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुआ।
जिला महामन्त्री हितेश माली ने बताया कि स्नेह मिलन में योग गुरु मांगू नाथ महाराज के सानिध्य में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भवर लाल चौधरी राजस्थान क्षेत्रीय अध्यक्ष ने की। अतिथि के रूप में जोधपुर प्रांत गौ रक्षा प्रमुख लालाराम प्रजापत बारवा, जिलाध्यक्ष भवर लाल वैष्णव, बाली सनातन धर्म मंडल अध्यक्ष अजयपाल सिंह जोधा थे। कार्यक्रम का आगाज़ राम धुन और ओम के उच्चारण के साथ हुआ।अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यकम अध्यक्ष भवर लाल चौधरी ने कहा की गाव गाव हनुमान चालीसा केंद्र खोले जायेंगे।प्रयागराज के मेले में संगठन की ओर से दी गई सेवाओ के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा की अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की ओर से प्रयागराज महाकुंभ में 1.5 करोड़ लोगो के भोजन की व्यवस्था की गई थी। और लाखो लोगो को कंबल व गरम पानी की व्यवस्था की गई।
भवर लाल चौधरी ने कार्यकर्ताओं से गाव गाव में हनुमान चालीसा केंद्र खोले जाने की सुचि मांगी। योग गुरु मांगू नाथ महाराज ने कहा की रोज सुबह योग जरूर करें। एक स्वस्थ शरीर में स्वच्छ मन निवास करता है।भवर लाल जी वैष्णव ने कहा की हर गाव गाव में संगठन की कार्यकारिणी बननी चाहिए। भारत देश में एक सुनियोजित तरिके से सनातन धर्म को खत्म करने की साजिश रची जा रही है। हर हिंदू को ये बात भाप लेना चाहिए।
सनातन धर्म मंडल अध्यक्ष अजय पाल सिंह जोधा ने कहा की भारत देश वीरों का देश है। यहाँ कदम कदम पे वीरो की निशानी है। मुगलों ने भारत देश को बर्बाद करने की बहुत कोशिश की लेकिन देश के वीरों ने उनसे लोहा लिया और उनको देश से खदेडा। आज हर हिंदू को इतिहास पढ़ना चाहिए।

जोधपुर प्रांत गौ रक्षा प्रमुख लालाराम प्रजापत ने कहा कि गौ रक्षा के लिए गाव गाव में टोली तैयार की जाएगी। जिला महामन्त्री हितेश माली ने अपने उद्बोधन में नागपुर की हिंसा के बारे में बताते हुए कहा की बांग्लादेश के इशारे पर भारत देश को जलाया जा रहा है। नागापुर में हिंदू घरो और कारो को चुन चुन कर निशाना बनाया गया और आग के हवाले कर दिया। वक्फ बोर्ड बिल का समर्थन करते हुए कहा की ये बिल देश के हित में है।
हितेश माली ने देश में दंगे कर रहे लोगो के बारे में कहा कि अगर ऐसा ही देश में हुआ तो धर्मयुद्ध की लड़ाई चालू तो ये देश द्रोही लोग करेंगे और ख़त्म हम हिन्दू करेंगे। कार्यक्रम में आगामी विराट हिन्दू महापंचायत कार्यक्रम करने की रूप रेखा तैयार की।
इस कार्यक्रम में भवर लाल चौधरी राजस्थान क्षेत्रीय अध्यक्ष, योग गुरु मंगू नाथ जी, जोधपुर प्रांत गौ रक्षा प्रमुख लालाराम प्रजापत, जिला अध्यक्ष भवर लाल वैष्णव, बाली सनातन धर्म मंडल अध्यक्ष अजय पाल सिंह जोधा, जिला महामंत्री हितेश माली, कमलेश माली जिला अध्यक्ष आरबीडी, प्रवीण प्रजापत क्रांति मंच, नीरज गर्ग विभागाध्यक्ष आरसीपी, देसूरी तहसील अध्यक्ष प्रभु राम मादा, देसूरी नगर अध्यक्ष राजेंद्र सेन, बाली तहसील गौ रक्षा प्रमुख भावेश वैष्णव, बाली तहसील सत्संग प्रमुख अरुण सेन, देसूरी तहसील मंत्री लाल सिंह राजपुरोहित, उपाध्यक्ष पदम सिंह बारवा, भगवत सिंह पादरला, बाली नगर अध्यक्ष विनोद मारू, प्रकाश ओझा मुंडारा, पादरला गौ रक्षा प्रमुख अर्जुन पुरी, घाणेराव प्रमुख कुशल राठौड़, बाली नगर गौ रक्षा प्रमुख विशाल माली, अर्जुन मालवीय, जयपाल सिंह, कैलाश प्रजापत उपस्थित थे।