News

बाली में महाराणा प्रताप, शिवाजी , पृथ्वीराज चौहान और वीर दुर्गादास के याद की जयंती पर‌ निकली शोभायात्रा

जेठमल राठौड़
रिपोर्टर

जेठमल राठौड़, रिपोर्टर - मुंबई / बाली 

emailcallwebsite

बाली।  महाराणा प्रताप सेवा समिति के तत्वाधान में चार महान योद्धाओं की जयंती मनाई गई। गुरुवार शाम 4 बजे गाँधी चौक से विशाल शोभायात्रा निकाली गई इस अवसर पर महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी, पृथ्वीराज चौहान और वीर दुर्गादास राठौड़ को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में साधु संतों की उपस्थिति में भारतीय सेना का भी सम्मान किया गया। समिति संयोजक नरेंद्र परमार ने‌ बताया कि यह आयोजन 1982 से लगातार किया जा रहा हैं। इस वर्ष प्रताप चौक स्मारक को‌ विशेष रूप से सजाया गया और पूरे बाली‌ नगर में भगवा ध्वज लगाए गए।

IMG 20250529 WA0036 IMG 20250529 WA0035

समिति ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि 2025 में रडावा में वीर दुर्गादास स्मारक स्थल का निर्माण पूरा हो चुका हैं स्मारक की मुर्ति दो महीने में तैयार होगी। अमृत परमार और जवेचंद परमार परिवार इस स्मारक के लाभार्थी हैं बाली में अमृत परमार‌ की प्रेरणा से कई स्मारक स्थापित किए गए हैं। इनमें महाराणा प्रताप स्मारक चौक, डॉ अंबेडकर स्मारक चौक, पृथ्वीराज चौहान स्मारक चौक, छत्रपति शिवाजी स्मारक चौक और वीर दुर्गादास स्मारक चौक शामिल हैं।

कार्यक्रम में‌ पूर्व विधायक अमृत परमार, संतोष दास उफ छोटू महाराज, ललित भारती महाराज, नगर पालिका अध्य्क्ष भरत चौधरी, बाल दास महाराज दशरथ महाराज, साध्वी संतोष कंवर, फालना नगर पालिका अध्यक्ष ललित शाह, रमेश शाह, लखमाराम परमार, अजयपाल सिंह जोधा, भवर सिंह चौहान व नटवर सिंह मुंडारा का बहुमान किया गया।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button