News

बिसलपुर में अंगाई माता ब्राह्मणी माताजी का वार्षिक मेला 3 नवम्बर से, अगले दिन होगा चंडीसा राव समाज का स्नेह मिलन समारोह

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

संवाददाता – हनुमान सिंह राव, बिसलपुर

हनुमान सिंह राव
रिपोर्टर

हनुमान सिंह राव, रिपोर्टर - बीजापुर 

callwebsite

बिसलपुर। अंगाई माताजी विकास समिति बिसलपुर के तत्वावधान में समिति अध्यक्ष भंवरसिंह बीजापुर की अध्यक्षता में इस वर्ष भी ब्राह्मणी माताजी का वार्षिक मेला एवं चण्डीसा राव समाज खरवड़ गोत्र का स्नेह मिलन समारोह भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।

धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत 3 नवम्बर से

पूर्व अध्यक्ष मदनसिंह बीजापुर ने बताया कि बिसलपुर से लगभग एक किलोमीटर दूर वोवलखेड़ा स्थित पहाड़ी पर प्राचीन ब्राह्मणी माताजी मंदिर परिसर में 3 नवम्बर को प्रातःकाल हवन, यज्ञ एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे।

रात्रि में भजन संध्या का आयोजन रखा गया है, जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायक रामेश्वर माली एंड पार्टी, सेवाड़ी अपनी प्रस्तुति देंगे।

मुख्य द्वार का उद्घाटन और स्नेह मिलन समारोह 4 नवम्बर को

अगले दिन, 4 नवम्बर को नवनिर्मित मुख्य प्रवेश द्वार का उद्घाटन संत सर्वेश्वर महाराज के पावन सान्निध्य में प्रातः 9 बजे किया जाएगा। इसके बाद समाज के लाभार्थी भामाशाहों का सम्मान तथा स्नेह मिलन समारोह का आयोजन होगा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बाली विधायक पुष्पेन्द्रसिंह राणावत एवं राज्य मंत्री ओटाराम देवासी उपस्थित रहेंगे।

विशिष्ट अतिथि होंगे – ठाकुर महिपालसिंह देवड़ा, सरपंच मरुधर कंवर, एवं जिला परिषद सदस्य नेनु देवी देवासी।

मेले की तैयारियां जोरों पर

मेले की तैयारियों को लेकर समिति की ओर से व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं।

मेले स्थल पर टेंट, लाइट डेकोरेशन, पेयजल व्यवस्था, एवं साफ-सफाई कार्य तेज़ी से किए जा रहे हैं।

विभिन्न इलाकों में समाज के सदस्यों को आमंत्रण पत्रिका भेजकर न्योता दिया गया है।

कार्यक्रम के उपरांत महाप्रसादी का भी आयोजन रखा गया है।

समिति के सक्रिय सदस्य

मेले की सफलता के लिए कार्यकारिणी सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हैं।

कोषाध्यक्ष – भैरूदान बेड़ा

सचिव – पारसदान नौसरा

सहयोगी सदस्य – हनुमानसिंह राव, महिपालसिंह जोधपुर, प्रदीपसिंह सुमेरपुर, विजेन्द्रसिंह सुमेरपुर, गोपालसिंह फालना, कुन्दनसिंह मुण्डारा, राजेन्द्रसिंह सादड़ी, उमेदजी अहमदाबाद, कालुसिंह बीजापुर, सुरेशजी आहोर, हिम्मतसिंह दिल्ली, भैरूसिंह नोसरा, अशोककुमार बेड़ा, नाथूसिंह सेवाड़ी, कुलदीपसिंह मुण्डारा, उगमदान माण्डावास, महेन्द्रसिंह और अरविन्दसिंह गोवर्धनसिंह सेवाड़ी सहित अन्य सदस्य आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button