News

बेखौफ चोरों का आतंक , बाड़े का ताला तोड़ 37 बकरियां ले उड़े चोर पशुपालकों में दहशत

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

भीलवाड़ा लूनिया टाईम्स न्यूज प्रभु लाल लोहार | जिले के रायपुर थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद होते नजर आ रहे हैं कि अब पशुपालकों की मेहनत पर भी रात के अंधेरे में डाका डाला जा रहा है। क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब अज्ञात चोरों ने पशुपालक देवी लाल पुरबिया गाडरी के बाड़े को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।

सूत्रों के अनुसार, चोर देर रात दबे पांव बाड़े तक पहुंचे और वहां लगे ताले को तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद चोरों ने योजनाबद्ध तरीके से बाड़े में बंद करीब 37 बकरियों को चोरी कर फरार हो गए। सुबह जब पशुपालक देवी लाल बाड़े पर पहुंचे तो बकरियां गायब देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

बताया जा रहा है कि बकरियों की कीमत लाखों रुपये तक आंकी जा रही है, जिससे पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन चोर पुलिस को खुली चुनौती देते नजर आ रहे हैं।

पीड़ित देवी लाल पुरबिया गाडरी ने रायपुर थाना पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और संदिग्ध लोगों की तलाश में जुट गई है।

वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की वारदातों पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है। अब पूरे क्षेत्र की नजर पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हुई है कि आखिर कब तक इन बेखौफ चोरों पर नकेल कसी जाएगी।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button