News

भाजपा जिला पदाधिकारियों की प्रथम बैठक आयोजित

पार्टी का प्रत्येक पदाधिकारी अध्यक्ष के समान, सभी एकमुखी होकर कार्य करें – मेवाड़ा


राजस्थान।भीलवाड़ा 18 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी की नवगठित जिला कार्यकारिणी के मनोनीत पदाधिकारियों की प्रथम बैठक जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर संपन्न हुई।

जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि बैठक के प्रारंभ में सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष मेवाड़ा ने सभी पदाधिकारियों का उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया। इसके बाद सभी पदाधिकारियों ने अपना विस्तृत परिचय सभी के समक्ष रखा। इस अवसर पर मेवाड़ा ने सभी पदाधिकारियों को अध्यक्ष के बराबर बताते हुए पार्टी हित में एकमुखी होकर कार्य करने का आह्वान किया। साथ में उन्होंने कहा कि हम सर्वश्रेष्ठ नहीं, इस भावना से कार्य करेंगे तो अपने दायित्व का हम और अधिक कुशलता से निर्वहन कर पाएंगे। उन्होंने पदाधिकारियों से अपने अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर पार्टी से जोड़ने की भी बात कही। बैठक में सोशल मीडिया और आईटी क्षेत्र के माध्यम से संगठन की गतिविधियों के साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार पर जोर दिया गया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रहलाद त्रिपाठी ने किया। आभार महामंत्री कन्हैयालाल जाट ने प्रकट किया।

IMG 20250818 WA0028

बैठक में जिला महामंत्री अविनाश जीनगर, जिला उपाध्यक्ष विशाल गुरूजी, श्रीमति मंजू चैचाणी, लक्ष्मण सिंह राठौड़, गोपाल तेली, अमर सिंह चौहान, कल्पेश चौधरी, अशोक तलाईच, कुलदीप शर्मा, जिला मंत्री कांता शर्मा, राजेन्द्र बोहरा, आरती कोगटा, लादुलाल जाट, ललिता कंवर, सुरेन्द्र सिंह मोटरास, जिला कोषाध्यक्ष ललित अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष पंकज मानसिंहका, जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया, मनोज बुलानी, शशांक बिड़ला, अभिश्रुता सोलंकी, अनिल सिंह जादोन, भूपेन्द्र सिंह बिलिया, मीडिया संयोजक महावीर समदानी, सहसंयोजक मोनू छीपा, आईटी संयोजक अजय नौलखा, सहसंयोजक कुलदीप माथूर, सोशल मीडिया संयोजक रागिनी गुप्ता, सहसंयोजक महेन्द्र नायक, प्रकोष्ठ संयोजक बाबूलाल आचार्य, नन्दकिशोर राजपुरोहित उपस्थित रहे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button