सादड़ी: भाजपा पार्टी का विशेष सदस्यता अभियान की शुरुआत कर मंडल अध्यक्ष गोविन्द मीणा ने कहा कि भाजपा एक विचार है, यहां पदाधिकारी बदलते हैं, लेकिनि विचार नहीं बदलते। सिर्फ, भाजपा ही ऐसी पार्टी है जहां बूथ स्तर का कार्यकर्ता राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच पाता है।
सदस्यता अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा के विधानसभा सह प्रभारी प्रफुल सिंह राव ने कहा कि बूथ स्तर के प्रत्येक कार्यकर्ता को भाजपा के सदस्यता अभियान के लिए जुटना होगा। प्रत्येक बूथ पर कम से कम 200 नए नवमतदाताओं को भाजपा से जोड़ने का काम करना है। मुख्य रूप से नए मतदाताओं पर फोकस कर उन्हें भाजपा की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन व विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी देने का काम करना आवश्यक है। इस दौरान रविवार को 55 नए लोगो को भाजपा सदस्यता ग्रहण करवाई गई.
इस कार्यक्रम मे मंडल अध्यक्ष गोविन्द मीणा, महामंत्रीमनोहर सुथार, पूर्व महामंत्री मांगीलाल संगरवंशी, कार्यक्रम संयोजक मुकेश आचार्य, कालूराम हिरागर, सोहनलाल प्रजापति, भवर भाटी, नरेश परमार, गीता प्रजापति, धुलाराम प्रजापति, चौगाराम मेघवाल, कपूर मेघवाल, मोटाराम भाटी, लालाराम प्रजापति, कपूरचंद परिहार, कैलाश मेघवाल मौजूद थे