भायंदर पश्चिम में नवदुर्गा मित्र मंडल की माताजी की स्थापना हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

भायंदर पश्चिम स्थित ईदरा कॉम्प्लेक्स, देव दर्शन, रत्न दीप और देवछाया बिल्डिंग में नवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत माताजी की कलश व गरबी की स्थापना लाभार्थी श्रीमती रीना रमेशकुमार जैन द्वारा की गई।
माताजी की गरबी नाशिक ढोल की गूंज और “कोठार गली का राजा” के साथ रामदेव हार्डवेयर से शोभायात्रा स्वरूप माताजी मंडप तक लाई गई। मंडप का रिबन काटकर प्रवेश कराया गया और विधिविधान से गरबी की स्थापना सम्पन्न हुई।

स्थापना के पश्चात मंडल की बहनों ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए। रात्रि में भक्तों ने उत्साहपूर्वक डांडिया खेला और उसके बाद नाश्ते का आयोजन किया गया, जिसका सभी भक्तों ने आनंद लिया।
मंडल के सर्वेसर्वा जयंतीभाई पुनमिया, प्रतीक शाह, दीपक मामा, प्रकाशभाई मोदी, राजेश शाह, ललितभाई, रमेशभाई, हितेश जैन, भावेश शाह, किरीट शाह, प्रविण राठौड़, विक्रम राठौड़, करण धोका (बोबी), धवल रबारी, जिगर पुरोहित, क्रिश मोदी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने मिलकर दिन-रात मेहनत करके इस स्थापना को हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न कराया।
















