News
भारतीय जीवन बीमा निगम, भीलवाड़ा प्रथम शाखा से बड़ी खबर सामने आई है।

शाखा में लगातार उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने पर राम गोपाल गाड़री (लुहारिया) को वर्ष 2025 की प्रतिष्ठित ZM ट्रॉफी से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान सैटेलाइट ब्रांच मैनेजर एवं SO CLIA शाखा प्रबंधक श्री झामन दास तथा CLIA श्री सुखदेव कुमावत द्वारा प्रदान किया गया।
सम्मान समारोह के दौरान शाखा के अधिकारियों व कर्मचारियों ने इस उपलब्धि को मेहनत, ईमानदारी और समर्पण का परिणाम बताया।
यह उपलब्धि न केवल एलआईसी भीलवाड़ा प्रथम शाखा बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है।











