Newsराजस्थान

भीलवाड़ा लोकसभा क्षेत्र की हिंडोली विधानसभा के नैनवा में बाढ़ राहत हेतु साँसद अग्रवाल की त्वरित कार्रवाई

रविवार को साँसद अग्रवाल करेंगे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा


WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

मोनू सुरेश छीपा। लूनिया टाईम्स

भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने नैनवा क्षेत्र में बाढ़ की भयावह स्थिति को देखते हुए तुरंत मुख्यमंत्री जी से बातचीत कर राहत के लिए ठोस कदम उठवाए हैं।

साँसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने बताया कि भीलवाड़ा साँसद दामोदर अग्रवाल के निवेदन पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने डॉ. किरोड़ी लाल जी मीणा एवं जवाहर सिंह जी बेड़म को हवाई सर्वेक्षण एवं स्थिति का आकलन करने हेतु रवाना किया है।
यह कदम नैनवा की जनता के लिए त्वरित सहायता सुनिश्चित करने में मील का पत्थर साबित होगा। इस विपदा की घड़ी में साँसद अग्रवाल ने कहा कि हम आपके साथ हैं हर परिस्थिति में ।

साँसद अग्रवाल नेपाल यात्रा से कल भीलवाड़ा पहुचेंगे ओर सीधा नैनवा खानपुर क्षेत्र का दौरा करेंगे व वहां रहकर स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक मदद पहुचायेंगे । साँसद अग्रवाल ने आगामी 24 अगस्त व 25 अगस्त के सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button