Breaking NewsNews

भीलवाड़ा CMHO डॉक्टर चेतेंन्द्र पुरी गोस्वामी निलंबित

  • IMG 20250805 WA0014
Satyanarayan Sen
Reporter

Satynarayan sen is a Reporter from Bhilwara and Publish many types of other Categories.

CallEmail

जयपुर।  राजस्थान शर्मा सरकार कार्मिक विभाग (क-3 जांच) ने भीलवाड़ा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी  CMHO डॉक्टर चेतेंन्द्र पुरी गोस्वामी (सीपी गोस्वामी) को अनियमितताओं के मामले में दोषी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

WhatsApp Image 2025 08 19 at 11.47.50

विभाग के शासन उप सचिव सैयद सिराज अली जैदी द्वारा जारी आदेश में बताया कि डॉक्टर गोस्वामी मुख्य चिकित्साएं स्वास्थ्य अधिकारी भीलवाड़ा के विरुद्ध प्राप्त शिकायत की जांच किए जाने हेतु प्रशासनिक विभाग के पत्र दिनांक 26/5/2025 द्वारा सचिव राजस्थान राज्य एलाइड एंड हेल्थ केयर काउंसिल को जांच अधिकारी द्वारा प्रस्तुत जांच रिपोर्ट में दोषी पाए जाने पर राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1958 के नियम 13 में प्रतिशत शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य सरकार डॉक्टर सीपी गोस्वामी सीएमएचओ भीलवाड़ा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है और निलंबन काल के दौरान डॉक्टर गोस्वामी का मुख्यालय प्रमुख शासन सचिव चिकित्साएं स्वास्थ्य विभाग शासन सचिवालय राजस्थान जयपुर कार्यालय में रहेगा।
विदित है कि डॉ गोस्वामी के खिलाफ एनएचएम भर्तियों में गड़बड़ी सहित कई तरह की गंभीर शिकायत थी।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button