Sports
भोपाल नेशनल थ्रो बॉल में पाली के चार खिलाड़ियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

- पाली
भोपाल राष्ट्रीय थ्रो बॉल चेम्पियनशिप महिला एवं पुरुष वर्ग का आयोजन किया गया, जिसमें राजस्थान की टीम से पाली के चार युवाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई।
सचिव नवीन वागोरिया ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि थ्रो बॉल संघ पाली के अध्यक्ष रवि पारीख के नैतृत्व में पाली जिले से दो महिला और दो पुरुषो का राजस्थान कि टीम मे चयन हुआ । महिला वर्ग से संगीता चावरिया, पूनम कुमारी ओर पुरुष वर्ग से योगेश वैष्णव ओर हितेश राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने भोपाल गये। जहां चारों खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पाली का गौरव बढ़ाया।

कल चारों खिलाड़ियों के पाली पहुंचने पर थ्रो बाल संघ पाली के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर खिलाड़ियों का बहुमान किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर किशन मेवाड़ा, जयश्री पटेल, नितेश तोसावडा, बहादुर सिंह, मांगूसिंह दुदावत सहित कई खेल प्रेमी मोजूद रहे।













