News
मुख्य आरक्षकों के एएसआई पद पर पदोन्नति पर भव्य स्वागत

जगदीशसिंह गेहलोत
देसूरी। देसूरी थाने में कार्यरत मुख्य आरक्षक परमेंद्र, मुख्य आरक्षक रघुवीर मीणा तथा सेवाड़ी पुलिस चौकी में कार्यरत मुख्य आरक्षक महेंद्र सिंह के सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) पद पर पदोन्नत होने पर नारलाई स्थित महादेव कृषि फार्म पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समारोह के दौरान तीनों नवपदोन्नत अधिकारियों का साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उपस्थित जनों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष, बैंक प्रबंधक, चिकित्सा एवं कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।













