राजस्थान फाउंडेशन की 13वीं बैठक: प्रवासी राजस्थानियों से जुड़ाव मजबूत करने पर जोर



राजस्थान फाउंडेशन की 13वीं कार्यकारिणी बैठक
प्रवासी राजस्थानियों के साथ जुड़ाव मजबूत करने पर जोर
जयपुर | 23 मार्च 2026 | 07:19 PM
राजस्थान फाउंडेशन की 13वीं कार्यकारिणी समिति की बैठक मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें राज्य और प्रवासी राजस्थानियों के बीच संबंधों को और सुदृढ़ बनाने पर विशेष चर्चा की गई।
मुख्य सचिव ने राजस्थान फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रवासियों को अपनी मातृभूमि से जोड़ने का उत्कृष्ट कार्य कर रही है।
उपलब्धियों की सराहना
हाल ही में आयोजित प्रवासी राजस्थानी दिवस के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को बधाई दी गई।
बैठक में बताया गया कि राजस्थानी डायसपोरा विश्वभर में मजबूत स्थिति में है और उनका राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है।
नीतिगत एवं विकासात्मक चर्चा
- नॉन-रेजिडेंट राजस्थानी नीति 2025 का क्रियान्वयन
- राजस्थान डेवलपमेंट सपोर्ट पोर्टल
- आउटरीच कार्यक्रमों का विस्तार
- राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय चैप्टर्स का विस्तार
- निवेश एवं सांस्कृतिक जुड़ाव गतिविधियां
मुख्य निर्देश
प्रवासी राजस्थानी कार्य विभाग को और मजबूत कर राज्य के विकास में उनकी भागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
शिखर अग्रवाल, भवानी सिंह देथा, टीना सोनी, डॉ. मनीषा अरोड़ा सहित अन्य अधिकारी।











