राज्य स्तरीय डेजर्ट ट्रेकिंग शिविर में जिले के 4 रोवर का चयन

जिले के 4 रोवर स्काउट करेंगे जैसलमेर में डेजर्ट ट्रेकिंग
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वावधान में 24 से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय डेजर्ट ट्रेकिंग रोवर-रेंजर शिविर के लिए पाली जिले के 4 रोवर का चयन किया गया है।
सीओ स्काउट गोविंद मीणा ने बताया कि जैसलमेर में आयोजित इस राज्य स्तरीय शिविर में प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 150 रोवर-रेंजर भाग लेंगे। शिविर के दौरान प्रतिभागी प्रतिदिन 10 से 15 किलोमीटर पैदल ट्रेकिंग करते हुए विभिन्न दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करेंगे। साथ ही रात्रि हाइक, नाइट कैंपिंग, डेजर्ट सफारी तथा भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा का भ्रमण कर भारतीय सेना के जवानों के साथ अनुभव साझा करेंगे।
पाली जिले से इस शिविर में राजकीय बांगड़ महाविद्यालय पाली के तीन रोवर विवेक, भावेश और जितेंद्र टांक तथा शिवाजी ओपन रोवर क्रू के रोवर सुरेश कुमार का चयन राज्य मुख्यालय द्वारा किया गया है।
शिविर में चयन होने पर सीओ गाइड डिंपल दवे, जिला मुख्य आयुक्त, जिला प्रशिक्षण आयुक्त प्रकाश चंद्र सिंघाड़िया सहित जिला संगठन के पदाधिकारियों ने चयनित रोवरों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।











