रानी में पी.एस. सेवा समिति द्वारा नगरपालिका प्रशासन का भव्य सम्मान समारोह आयोजित

- रानी
खेल मैदान और लाइट सुविधा निःशुल्क उपलब्ध करवाने पर जताया आभार
रानी शहर में आगामी होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए पी.एस. सेवा समिति रानी ने नगरपालिका प्रशासन का भव्य स्वागत किया। यह आयोजन धर्मवीर मैदान में होना है, जिसके लिए नगरपालिका द्वारा खेल मैदान व लाइट व्यवस्था निःशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है।
इस उपलक्ष्य में समिति के अध्यक्ष हरिसिंह चौहान और उनकी टीम ने रानी नगरपालिका कार्यालय पहुँचकर अधिशाषी अधिकारी सुदर्शन जांगू, नगरपालिका अध्यक्ष भरत राठौड़, उपाध्यक्ष डालचंद मेवाड़ा, प्रतिपक्ष नेता इलियास चढ़वा, भाजपा मंडल अध्यक्ष जयंतीलाल वैष्णव व अन्य पार्षदों का 21 किलो का फूलों का हार व साफा पहनाकर सम्मान किया।
इस मौके पर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे:
- अधिशाषी अधिकारी: सुदर्शन जांगू
- नगरपालिका अध्यक्ष: भरत राठौड़
- उपाध्यक्ष: डालचंद मेवाड़ा
- भाजपा मंडल अध्यक्ष: जयंतीलाल वैष्णव
- नेता प्रतिपक्ष: इलियास चढ़वा
- पार्षद: मो. अकरम, सुनील बैरवा
- समिति सदस्य: अशोक परिहार, मुकेश परिहार, महेंद्रसिंह राजपुरोहित, गिरीश मालवीय, किरण रांकावत, हस्तीमल थावलेसा सहित अनेकों सदस्य।
समिति ने इस सहयोग के लिए नगरपालिका का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहयोग से युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिलेगा और खेल भावना को बढ़ावा मिलेगा।
रानी में पहली बार इस तरह का सार्वजनिक सम्मान समारोह आयोजित कर समिति ने नगर प्रशासन के साथ सौहार्दपूर्ण संबंधों की मिसाल पेश की है।