News

राष्ट्र निर्माण में मातृशक्ति की भूमिका सदैव अग्रणी रही है : राजेश पटेल


Ghevarchand Aarya
Author

Ghevarchand Aarya is a Author in Luniya Times News Media Website.

Call

पाली। किसी भी राष्ट्र निर्माण की नींव मातृशक्ति के त्याग व समर्पण के कारण ही सुदृढ होती है। भारत का इतिहास साक्षी है कि जब-जब देश को आवश्यकता पड़ी, हमारे देश की नारी शक्ति ने अपने शोर्य और बुद्धि अर्थात शस्त्र और शास्त्र दोनों स्वरूपों में अग्रणी भूमिका निभाई। यह विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त संगठन मंत्री श्री राजेश पटेल ने दुर्गावाहिनी शौर्य प्रशिक्षण वर्ग के बौद्धिक सत्र में व्यक्त किए।

IMG 20250525 WA0021

उन्होंने कहा कि माता जानकी, अनसूया, गार्गी, जीजाबाई, अहिल्याबाई, महारानी लक्ष्मीबाई, पन्नाधाय जैसी वीरांगनाओं ने न केवल इतिहास रचा, बल्कि संस्कृति, राष्ट्र और धर्म की रक्षा में अप्रतिम योगदान दिया। उन्होंने कहां कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं के त्याग और बलिदान भुलाया नहीं जा सकता।

उन्होंने दुर्गावाहिनी के माध्यम से चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों को नारी शक्ति जागरण का माध्यम बताते हुए कहा कि यह वर्ग केवल एक प्रशिक्षण नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की प्रयोगशाला है, जहां भावी पीढ़ी के संस्कार और नेतृत्व गढ़े जा रहे हैं।

प्रान्त संगठन मंत्री ने मां भारती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर आज के सत्र का विधिवत शुभारंभ किया, इससे पूर्व प्रान्त संयोजिका कुसुम थावानी ने उनका दुपट्टा भेंट कर स्वागत किया। बौद्धिक सत्र के दौरान उपस्थित सैकड़ों शिक्षार्थियों, शिक्षिकाओं व प्रबंधिकाओं ने विषय को गम्भीरता से मनन कर राष्ट्र सेवा का संकल्प धारण किया।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button