लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक 2025 को पास करवाकर सरकार बकाया पेंशन का भुगतान करे: बंब

लोकतंत्र सेनानी संघ राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मेघराज बंब ने नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और सरकार से मांग की है कि लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक 2025 विधानसभा में पास करवाकर लोकतंत्र सेनानियों को पांच साल की बकाया पेंशन का भुगतान करने के आदेश जारी करे
बंब ने बताया कि लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान पेंशन को कांग्रेस सरकार ने जिन राज्यों में बंद की थी उसमे राजस्थान के अतिरिक्त सभी राज्यों में बकाया पेंशन का भुगतान कर दिया गया है। जबकि विधायक के अभाव मे राजस्थान सरकार ने अभी तक भुगतान नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एवं भाजपा का स्पष्ट मानना है कि लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष एवं बलिदान का सम्मान करते हुए राजस्थान सरकार को लोकतंत्र सेनानियों को बकाया पेंशन का भुगतान करना चाहिए। छत्तीसगढ़ सरकार ने हाल ही में लोकतंत्र सेनानियों को बकाया पेंशन का एकमुश्त भुगतान किया है एवं लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक भी पास किया है। उसे देखते हुए सरकार संशोधित लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक 2025 इसी विधानसभा सत्र में पास करवाकर बकाया पेंशन के एकमुश्त भुगतान का आदेश जारी करना चाहिए।












