News

वित्तीय समावेश शिविर – धणी पंचायत में ग्रामीणों को मिला जागरूकता और लाभ का सशक्त संबल स्थान

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

Jitendra Gehlot


“जागरूक नागरिक, आत्मनिर्भर समाज” – इसी उद्देश्य को लेकर ग्राम पंचायत धणी में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता एवं समावेशन शिविर का आयोजन किया गया।


इस शिविर का उद्देश्य था ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाओं, बीमा योजनाओं और पेंशन लाभों से अवगत कराना तथा उन्हें तत्काल योजनाओं से जोड़ना। इस जागरूकता शिविर का आयोजन क्रिसिल फाउंडेशन के मार्गदर्शन और सक्रिय भागीदारी से किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से धणी SBI बैंक के शाखा प्रबंधक, SBI बैंक के BC (बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट) SBI Team और ग्राम पंचायत धणी के ग्राम विकास अधिकारी (VDO) की उपस्थिति रही, जिन्होंने कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया।

WhatsApp Image 2025 07 23 at 18.33.32
शिविर में फील्ड कोऑर्डिनेटर जितेंद्र गेहलोत द्वारा ग्रामीणों को सरल भाषा में विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई, जैसे:
🔹 प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY)
🔹 प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY)
🔹 अटल पेंशन योजना (APY)
🔹 जनधन योजना और बचत खाता संचालन की सुविधाएं
🔹 डिजिटल लेन-देन की सुरक्षा और उपयोगिता

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button