VIDHYA BHARATI NEWSEducation & Career

विद्या भारती स्कूल में महिला दिवस समारोह: शिक्षिकाओं का दुपट्टा ओढ़ाकर किया सम्मान

जेठमल राठौड़
रिपोर्टर

जेठमल राठौड़, रिपोर्टर - मुंबई / बाली 

emailcallwebsite

बाली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में बाली आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था प्रधान हीरालाल कुमावत ने विद्यालय की महिला शिक्षकों को सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की।

अपने संबोधन में कुमावत ने समाज में महिलाओं की भूमिका और उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता की नई ऊंचाइयां छू रही हैं। विद्यालय में कार्यरत सभी महिला शिक्षिकाओं और सेविकाओं को सम्मानस्वरूप दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया गया।

इस कार्यक्रम में गुड्डी सुथार, दीपिका परिहार, जसोदा गोस्वामी, कांता राजपुरोहित और भाग्यवती चारण समेत कई शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। विद्यालय के अन्य शिक्षकों में रेखा, कमला, सोहनलाल, बाबू सिंह राजपुरोहित, भंवरलाल वर्मा, गजेंद्र कुमार, रमेश कुमार, भंवर मारू और भरत कुमार ने भी भाग लिया। कार्यक्रम का समापन महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित प्रेरणादायक संदेशों के साथ किया गया।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button