News

विश्व हिंदू परिषद जिला बैठक में रामनवमी महोत्सव को लेकर कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space
Ghevarchand Aarya
Author

Ghevarchand Aarya is a Author in Luniya Times News Media Website.

Call

पाली। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की जिला बैठक हंस निर्वाण सरस्वती विद्या मंदिर, पाली में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ प्रांत संगठन मंत्री राजेश पटेल, जिला अध्यक्ष नरेंद्र माछर एवं जिला उपाध्यक्ष सवाई सिंह द्वारा भारत माता एवं श्रीराम दरबार के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।

जिला प्रचार प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि बैठक आगामी रामनवमी महोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित की गई।

IMG 20260212 WA0001

प्रांत संगठन मंत्री राजेश पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए निर्देश दिए कि रामनवमी कार्यक्रम ग्राम, खंड एवं उपखंड स्तर पर आयोजित किए जाएं तथा हनुमान जन्मोत्सव पर भी भव्य आयोजन हों। साथ ही मई-जून माह में आयोजित होने वाले शिक्षा वर्ग एवं दुर्गा वाहिनी वर्ग के शिविरों में पाली जिले से अधिकाधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

बैठक में पाली जिले के पाली नगर, पाली ग्रामीण, स्टेशन क्षेत्र, मारवाड़ जंक्शन, रोहट एवं खिवाड़ा प्रखंडों से कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

IMG 20260212 WA0000

संगठन विस्तार के उद्देश्य से दुर्गावाहिनी जिला कॉलेज छात्रा प्रमुख निकिता लखारा, पाली दुर्गावाहिनी प्रखंड संयोजिका ज्योति पंडित, प्रखंड बाल संस्कार केंद्र प्रमुख अंजली, प्रखंड कॉलेज छात्रा प्रमुख जया कुमावत, कॉलेज छात्रा सह प्रमुख साक्षी परिहार, शक्ति साधना केंद्र प्रमुख जीनल प्रजापत, शक्ति साधना केंद्र सह प्रमुख प्रियंका पंवार, बजरंग दल प्रखंड सह संयोजक महेंद्र प्रजापत, विहिप नगर सह मंत्री दुर्गेश चौहान, बजरंग बल उपासना प्रमुख प्रमोद गौड़, प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख मनीष दवे, सुरक्षा प्रमुख गौरव शर्मा, ग्रामीण प्रखंड सह संयोजक प्रताप सिंह, ग्रामीण प्रखंड सह मंत्री विक्रम सिंह भावरी एवं ग्रामीण प्रखंड उपाध्यक्ष पदमाराम देवासी सहित विभिन्न कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक का संचालन जिला मंत्री बाबूलाल कुमावत एवं सह मंत्री प्रवीण सीरवी ने किया तथा जिले भर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – घेवरचन्द आर्य, पाली

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button