शाकंभरी जयंती का प्रदेश स्तरीय आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

- गुरला (भीलवाड़ा)
भीलवाड़ा जिले के गुरला क्षेत्र में खारवाल-खारोल समाज की कुलदेवी भगवती शाकंभरी देवी का प्राकट्य दिवस प्रदेशभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर प्रदेश स्तरीय मुख्य कार्यक्रम चांदरास स्थित शाकंभरी माता मंदिर परिसर में भव्य रूप से आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मांडल विधायक श्री उदयलाल भड़ाणा रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता खारोल-खारवाल समाज महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरेश खारवाल (इंदौर) ने की।
विशिष्ट अतिथि एवं पदाधिकारी
इस आयोजन में समाज के कई गणमान्य पदाधिकारी एवं अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें—
- बाबूलाल भड़ाणा (वरिष्ठ भाजपा नेता)
- मणिराज सिंह लुहारिया
- बद्रीलाल खारोल (गुजरात प्रदेश अध्यक्ष)
- गिरधारीलाल पंवार (संरक्षक)
- बाबूलाल माछलीया (प्रदेश सचिव, अहमदाबाद)
- सत्यनारायण खारवाल (कोटा संभाग अध्यक्ष)
- निर्मल खारोल (युवा संगठन जिला अध्यक्ष)
- नंदकिशोर खारोल (प्रदेश अध्यक्ष, शाकंभरी युवा शक्ति)
सहित अनेक राष्ट्रीय, प्रदेश व जिला स्तर के पदाधिकारी शामिल रहे। - कार्यक्रम का संचालन शिवलाल खारोल (भीलवाड़ा) द्वारा किया गया।
भव्य शोभायात्रा और सांस्कृतिक आयोजन
मेवाड़ अंचल के 60 से अधिक गांवों से सजी-धजी शोभायात्राएं, झांकियां, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ चांदरास शाकंभरी मंदिर पहुंचीं।
हजारों की संख्या में मातृशक्ति, युवा एवं श्रद्धालु माता के दर्शन कर आशीर्वाद लेने पहुंचे।
रात्रि में विशाल भजन संध्या, अतिथियों का सम्मान एवं पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी
माता के दरबार में पहुंचे 15,000 से अधिक श्रद्धालुओं के लिए सूरत शाकंभरी मित्र मंडल द्वारा सामूहिक भोज प्रसादी की व्यवस्था की गई।
आयोजन प्रबंधन में अहमदाबाद शाकंभरी मित्र मंडल का भी सराहनीय सहयोग रहा।
मंदिर समिति की भूमिका
मंदिर समिति अध्यक्ष मांगीलाल खारोल (करेड़ा), उपाध्यक्ष उदयलाल खेमाणा, सचिव कान्हा जी टहुका सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने इस दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।














