Education & CareerNews

शारदा विद्यापीठ में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

सुमेरपुर। स्थानीय शारदा विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय (कोलीवाड़ा रोड, सुमेरपुर) में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति व महान दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

विद्यालय की संचालिका लीलावती मीणा ने बताया कि इस अवसर पर शिक्षक दिवस एवं राधाकृष्णन जयंती को यादगार बनाने के लिए केक काटा गया। कार्यक्रम से पहले विद्यालय हाल को रंग-बिरंगी फऱियों और गुब्बारों से सजाया गया।

IMG 20250905 WA0033

छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियाँ

बालिकाओं ने विद्यालय स्टाफ का स्वांग रचकर विभिन्न रोचक प्रस्तुतियाँ दीं। विद्यार्थियों ने शिक्षकों को गिफ्ट देकर उनका सम्मान किया। वाद-विवाद, भाषण और एकल नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। इसमें कविता बघेल, प्रियंका कुमारी और मितेश ने क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यार्थियों ने डॉ. राधाकृष्णन की जीवनी और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए शिक्षक दिवस के महत्व को रेखांकित किया। सभी शिक्षकों ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

IMG 20250905 WA0034

संचालिका लीलावती मीणा ने विद्यार्थियों को संस्कार, अनुशासन, चरित्र निर्माण और कठिन परिस्थितियों में आत्मनिर्णय क्षमता विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षकों के प्रति सम्मान और विश्वास बनाए रखने की प्रेरणा दी।

अंत में प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार वितरित किए गए। साथ ही विद्यालय स्टाफ द्वारा सभी बच्चों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।

इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ सदस्य बबीता, जूली देवड़ा, निकिता कुमारी, हिना वैष्णव, विधाता, सुमन सहित अभिभावक गण भी उपस्थित रहे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button