News

श्री वरकाणा तीर्थ वार्षिक ध्वजारोहण महोत्सव 2026 भव्यता, श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

  • जेठमल बी. राठौड़, मुंबई/बाली

श्री वरकाणा पार्श्वनाथ जैन तीर्थ में 20 एवं 21 फरवरी 2026 को वार्षिक ध्वजारोहण महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। सम्पूर्ण जिनालय को पुष्पों से सजाया गया तथा पूरा तीर्थ परिसर मंत्रोच्चारण और भक्ति भाव से गुंजायमान रहा।

ध्वजारोहण से पूर्व 20 फरवरी को 18 अभिषेक का दिव्य अनुष्ठान पूज्य मुनिराज विश्र्वोंदय सागरजी महाराज, सूर्यशेखर महाराज आदि ठाणा के पावन सानिध्य में सम्पन्न हुआ। विधिकारक श्री विमल भाई ने सुमधुर मंत्रोच्चारण के साथ संपूर्ण विधि शास्त्रोक्त रीति से संपन्न कराई। इस अवसर पर श्री पार्श्वनाथ विद्यालय वरकाणा के 60 से अधिक विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई, जो उपस्थित जनसमूह के लिए प्रेरणादायक रही।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 फरवरी के पावन दिवस पर पूज्य साधु-साध्वी भगवंतों के निश्रा में वार्षिक चढ़ावों के आदेश प्रदान किए गए, जिसमें भक्तों ने उत्साहपूर्वक लाभ प्राप्त किए। तत्पश्चात तीर्थ परिसर स्थित 52 जिनालयों की समस्त देहरियों पर लाभार्थी परिवारों द्वारा विधिवत ध्वजारोहण किया गया। तीर्थ के मुख्य ध्वजा लाभार्थी खिमेल निवासी स्व. श्री जानमल दलीचंद कोठारी परिवार ने सर्वप्रथम श्री वरकाणा पार्श्वनाथ दादा के मुख्य शिखर पर शास्त्रोक्त विधि-विधान से ध्वजारोहण किया।

01/04/2026 से 31/03/2027 तक के वार्षिक चढ़ावों के लाभार्थी:

  • श्री अखंड ज्योत: पवन बेन मांगीलाल मेहता, सांडेराव
  • श्री वासक्षेप पूजा: श्रीमती चंपा बेन मुलचंद शाह, जवाली
  • श्री वालाकुंची: मातुश्री शांति बेन सुरजमल सुदेंशा, चांचोडी
  • श्री अंगलुसणा (मूलनायकजी): सुशीला बाई स्व. गजराज कोठारी, बिढुडा
  • श्री चंदन ब्रास पूजा: मोहिनी देवी रमेश कुमार राणावत, दुजाना
  • श्री केसर पूजा: श्रीमती पंपु बेन घीसूलाल बदामिया, सादड़ी
  • श्री फूल पूजा: शांति बाई जुहारमल कोठारी, बिढुडा पिरान
  • श्री धूप पूजा: प्यारी बाई सरदारमल, दुजाना
  • श्री स्नात्र पूजा: पंपु बेन घीसूलाल राठौड़, सादड़ी
  • श्री केंटीन भाता: श्रीमती निधि निखिल बोहरा, गुलाबपुरा

सभी लाभार्थी परिवारों के सहयोग से महोत्सव सफलतापूर्वक एवं धर्ममय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button