संत निरंकारी मंडल का मेगा सफाई अभियान, सैकड़ों सेवादारों ने किया श्रमदान
स्वच्छ जल,स्वच्छ मन मिशन से चमका गोविंद सरोवर

प्रभुलाल लोहार
जिले के महेंद्रगढ़ में समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम देखने को मिला, जब संत निरंकारी मंडल ब्रांच महेंद्रगढ़ ने “स्वच्छ जल, स्वच्छ मन” परियोजना के तहत विशाल सफाई अभियान चलाया। यह अभियान संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के प्रोजेक्ट अमृत के चौथे चरण के अंतर्गत रविवार को गोविंद सरोवर बांध पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मानश्याम पुरोहित द्वारा किया गया। इस अवसर पर सरपंच रामधन सोमानी, शाखा संयोजक महात्मा मांगीलाल एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अभियान में महेंद्रगढ़ सहित गंगापुर, लाखोला, काराई, भुणास, पोटला और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे संत निरंकारी सेवा दल के सेवादारों, फाउंडेशन वॉलिंटियर्स और संगतजनों ने उत्साह के साथ श्रमदान किया। पूरे अभियान का संचालन सेवा दल इंचार्ज अरविंद शर्मा एवं भेरूलाल की देखरेख में किया गया।
सेवा कार्य में बद्रीलाल, राहुल दल्लीचंद, सोहन, गणेश, भेरूलाल सहित बड़ी संख्या में संगत ने भाग लेकर सरोवर क्षेत्र को स्वच्छ बनाया और पर्यावरण संरक्षण का मजबूत संदेश दिया। सेवादारों ने इसे मानव सेवा के साथ आध्यात्मिक आशीर्वाद का अवसर बताया।
यह अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं रहा, बल्कि लोगों को जल संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करने का प्रेरणादायक संदेश भी देता नजर आया।











