News

सड़क मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मछली शहर के तुलापुर में जमकर किया प्रदर्शन

रिपोर्टर विशाल कुमार गौतम

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

25 वर्षों से जर्जर 9 किमी सड़क बनी ग्रामीणों के लिए अभिशाप

धरना–प्रदर्शन के बाद चेतावनी: एक माह में सड़क नहीं बनी तो होगा बड़ा चक्का जाम

मछलीशहर (जौनपुर)।
मछलीशहर ब्लॉक से कादनपुर होते हुए तुलापुर, नोनराखुर्द टेकारडीह मोड़ तक करीब 5 किलोमीटर तथा NH-731B मछलीशहर–जमुहर रोड पर कोटवा नदी पुल से बसहटा, बसढुआ होते हुए तुलापुर तक करीब 4 किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह जर्जर और गड्ढा युक्त हो चुकी है। कुल 9 किलोमीटर की यह सड़क क्षेत्रवासियों के लिए गंभीर मुसीबत बन गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की हालत इतनी खराब है कि छात्रों की साइकिल तक नहीं चल पा रही, आए दिन वाहन पलट रहे हैं और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस सड़क पर पिछले 25 वर्षों से कोई मरम्मत कार्य नहीं हुआ

बताया गया कि सड़क का निर्माण अलग–अलग विभागों द्वारा किया गया है—

  • मछलीशहर ब्लॉक से कादनपुर तक करीब 2 किमी सड़क पीडब्ल्यूडी की है,
  • कुछ हिस्से मंडी परिषद,
  • कुछ जिला पंचायत,
  • और कुछ सिंचाई विभाग द्वारा बनाए गए हैं।
    विभागों की जिम्मेदारी तय न होने के कारण सड़क बदहाली का शिकार हो गई है।

इसी समस्या को लेकर जज सिंह अन्ना के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जोरदार धरना–प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन करीब दो घंटे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने शासन–प्रशासन को अपनी पीड़ा से अवगत कराते हुए तत्काल सड़क निर्माण व मरम्मत की मांग की।

ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि एक महीने के भीतर सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो 10 गांवों की जनता को बुलाकर बड़ा चक्का जाम आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

क्षेत्रवासियों के लिए यह सड़क शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और आवागमन की मुख्य कड़ी है। अब देखना यह है कि शासन–प्रशासन कब तक इस गंभीर समस्या पर ठोस कदम उठाता है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button