सरदार नगर मंडल में हुआ भव्य विशाल हिन्दू सम्मेलन

सरदार नगर मंडल में हुआ भव्य एवं दिव्य विशाल हिन्दू सम्मेलन
देवनारायण मंदिर परिसर, शोभागपुरा चौराहा (ओम नगर)
“डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा, वो भारत देश है मेरा”
— संत श्री प्रकाश दास जी महाराज
लुनिया टाईम्स न्यूज़, बनेड़ा – परमेश्वर दमामी
सरदार नगर मंडल में सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में रविवार,
1 फरवरी 2026 को देवनारायण मंदिर परिसर,
शोभागपुरा चौराहा (ओम नगर) में एक भव्य, विशाल एवं दिव्य
हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया।
सम्मेलन को लेकर सम्पूर्ण क्षेत्र में धार्मिक उत्साह
एवं सामाजिक चेतना का विशेष वातावरण देखने को मिला।
इस ऐतिहासिक आयोजन में सरदार नगर मंडल के सभी गांव —
सरदार नगर, कंकोलिया, कुंवार, शोभागपुरा, लसाड़िया,
जोरावरपुरा, भीमपुरा एवं कोडलाई —
से सकल हिंदू समाज के लगभग
10,000 महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने
एकजुट होकर सहभागिता की।
सम्मेलन से पूर्व सभी गांवों से भव्य एवं सुसज्जित झांकियां
सम्मेलन स्थल पर पहुंचीं।
मातृशक्ति के नेतृत्व में विशाल कलश यात्रा एवं जुलूस निकाला गया,
जिसमें डीजे, मशक बाजा, कच्छी घोड़ी सहित अनेक
सांस्कृतिक एवं पारंपरिक आकर्षण शामिल रहे।
कलश यात्रा चारभुजा मंदिर से प्रारंभ होकर
सरदार नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई
शोभागपुरा चौराहे स्थित देवनारायण मंदिर परिसर में
विधिवत रूप से संपन्न हुई।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर
स्वागत किया गया।
ओम नगर में कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत
वरिष्ठ समाजसेवी ख्याली लाल कुमावत
की अध्यक्षता में शस्त्र-शास्त्र पूजन एवं
चारभुजा भगवान के बैवाण की आरती के साथ की गई।
अंतरराष्ट्रीय भजन सम्राट एवं गौ ऋषि
संत श्री प्रकाश दास जी महाराज ने
गौ संरक्षण, राष्ट्रभक्ति एवं सनातन धर्म पर आधारित
अपने दिव्य प्रवचनों और भजनों से
श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
शाहपुरा की धरती से पधारे
राष्ट्रीय कवि कैलाश मंडेला ने
राष्ट्रभक्ति एवं हिन्दू एकता से ओतप्रोत
ओजस्वी काव्य पाठ प्रस्तुत किया।
महाराणा प्रताप पर आधारित काव्य ने
जनसमूह में विशेष जोश भर दिया।
सम्मेलन में हनुमान सिंह,
राजस्थान क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य,
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
उन्होंने हिंदू धर्म-कर्म, सामाजिक समरसता,
संस्कारयुक्त संयुक्त परिवार व्यवस्था
तथा गौ आधारित जैविक खेती पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं द्वारा
नशामुक्ति, हेलमेट उपयोग एवं सामाजिक एकता
जैसे विषयों पर प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुतियां दी गईं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भीलवाड़ा की ओर से
राष्ट्र घोष के साथ बैंड वादन किया गया।
बाल संस्कार विद्यालय की बालिकाओं ने
जैविक खेती अपनाने एवं रासायनिक खाद से
होने वाले नुकसान पर जागरूकता संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन कवि
मुकेश चेचाणी एवं
शिक्षाविद् तरुण सिंह सिसोदिया
द्वारा किया गया।
बच्चों एवं आगंतुकों के लिए झूले,
मणिहारी, चाट-पकौड़े एवं आइसक्रीम
की दुकानों की भी विशेष व्यवस्था रही।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर
सकल हिंदू समाज द्वारा
विशाल सामूहिक भोजन का आयोजन किया गया,
जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।














