Education & CareerLocal News

सुनागरिक बनने में कर्तव्य बोध की महत्वपूर्ण भूमिका – माली

  • सादड़ी

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

Khushal Luniya
Desk Editor

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful digital experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the tech and Media World.

YouTubeEmailCall Me

सुनागरिक बनने में कर्तव्य बोध की महत्वपूर्ण भूमिका होती है अतः अपने कर्तव्यों को पहचान कर उनका पालन सुनिश्चित करें।


उक्त उद्गार प्रधानाचार्य विजय सिंह माली ने स्थानीय पीएम श्रीधनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में पीएम योजना अंतर्गत नागरिकता कौशल संवैधानिक मूल्य गतिविधि में व्यक्त किए। माली ने कहा कि राष्ट्र के नवनिर्माण में नागरिकों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है, सुनागरिक ही राष्ट्र को महान बनाते हैं अतः कर्तव्य पालन हमारा स्वभाव व संस्कार बनना चाहिए। गोष्ठी को संबोधित करते हुए राजनीति विज्ञान के व्याख्याता कन्हैयालाल ने संविधान में निहित कर्तव्यों की विस्तार से जानकारी दी तथा कर्तव्यों का महत्व बताया।

WhatsApp Image 2024 10 18 at 18.48.51

इस अवसर पर स्नेहलता गोस्वामी, महावीर प्रसाद, मधु गोस्वामी, मनीषा ओझा, कविता कंवर ने भी विचार व्यक्त किए। बालिकाओं ने मौलिक कर्तव्यों का वाचन भी किया।अंत में सभी को कर्तव्य पालन की शपथ दिलाई गई।मंच संचालन प्रकाश कुमार शिशोदिया ने किया। इस अवसर पर वीरमराम चौधरी रमेश सिंह राजपुरोहित रमेश कुमार वछेटा मनीषा सोलंकी व गजेंद्र सिंह समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। उल्लेखनीय है कि पीएम विद्यालयों में नागरिकता कौशल संवैधानिक मूल्य गतिविधि के तहत नागरिकता कौशलों व संवैधानिक मूल्यों की जानकारी दी जाती है।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button