सेवा भारती प्रांत सह मंत्री ने बाल संस्कार केन्द्र तख्तगढ़ का किया अवलोकन, कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा
बाल संस्कारों की पाठशाला: सेवा भारती की प्रेरणादायी पहल को मिला प्रांत स्तर का सम्मान



सेवा भारती के प्रांत सह मंत्री ने बाल संस्कार केन्द्र तख्तगढ़ का अवलोकन कर सराहा
📍 तख्तगढ़
सेवा भारती के प्रांत सह मंत्री विजय सिंह माली ने स्थानीय महावीर बस्ती में संचालित
डॉ. भीमराव अंबेडकर बाल संस्कार केन्द्र का अवलोकन कर केन्द्र की गतिविधियों की सराहना की।
-
Oppo A78 5G Smartphone की पूरी जानकारी (2025)June 26, 2025
जिला प्रकल्प प्रमुख प्रकाश त्रिवेदी ने जानकारी दी कि माली ने वंदना सभा का अवलोकन करते हुए
भैया-बहनों से आत्मीय संवाद किया तथा प्रकल्प शिक्षक सुरेश कुमार से केन्द्र की शैक्षणिक व
संस्कारात्मक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली।
इस अवसर पर विजय सिंह माली ने बच्चों को प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप के जीवन, उनके त्याग,
राष्ट्रभक्ति और समाज के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों की प्रेरणादायी जानकारी दी।
उन्होंने आगामी गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले भारत माता पूजन कार्यक्रम की तैयारियों
के संबंध में भी प्रकल्प शिक्षक से जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर उपस्थित समाजसेवी ताराराम ने बच्चों को “भारत माता की जय” का भावार्थ समझाया।
इससे पूर्व बाल संस्कार केन्द्र के भैया-बहनों ने सुंदर वंदना कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसे
माली ने मुक्त कंठ से सराहा।
कार्यक्रम में सेवा भारती समिति तख्तगढ़ के अध्यक्ष जितेंद्र पुरी गोस्वामी एवं
बहिन विमला कुमारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
✨ सेवा भारती का ध्येय
उल्लेखनीय है कि सेवा भारती “नर सेवा नारायण सेवा” के संकल्प के साथ
शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन एवं सामाजिक आयाम से जुड़े विविध सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा रही है।










