News

हमारी मातृभाषा हमारा गौरव व स्वाभिमान -माली

सादड़ी। हमारी मातृभाषा राजस्थानी समृद्ध व परिष्कृत भाषाओं में से एक है।यह हमारा गौरव व स्वाभिमान है। इसके संरक्षण व संवर्धन के लिए हम प्रयास करें। उक्त उद्गार अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुड़ा जाटान में अंतराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। माली ने कहा कि हमारी मातृभाषा हमें हमारी जड़ों से जोड़ती है,यह हमारी समृद्ध ऐतिहासिक सांस्कृतिक विरासत व गौरवशाली परंपराओं का प्रतिनिधित्व करती है।हम राजस्थानी की बोलियों में संवाद कर इसे घरों के साथ लोक व्यवहार की भाषा बनाएं।इस अवसर पर संस्था प्रधान उम्मेदराम पालीवाल ने अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा के इतिहास पर प्रकाश डाला व मातृभाषा के संरक्षण व संवर्धन का आह्वान किया।इस अवसर पर उप प्राचार्य जैलेश चौधरी,हरीश बावल, ओमप्रकाश, कैलाश कुमार, सुमन लता मीना, श्रवणपुरी गोस्वामी, आयशा शैरानी, नारायण लाल, रणजीत सिंह, रामप्रसाद मीना, दिलीप कुमार भील, संगीता गोयल समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।

WhatsApp Image 2026 02 21 at 4.09.36 PM
उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष 21फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जाता है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button