News

हाईवे पर गूंजा आस्था का बिगुल: गुरुवार की रात भजन संध्या में उमड़ा जनसैलाब, वीडियो बने आकर्षण का केंद्र

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

भीलवाड़ा। भीलवाड़ा–अजमेर नेशनल हाईवे पर स्थित मांडल पुलिस चौकी के सामने प्रारंभ होने जा रही किसान कुल्फी की नई शाखा के उद्घाटन से दो दिन पूर्व गुरुवार को भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। गुरुदेव मोहननाथ जी के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में रंग दिया।

भजन सम्राट मुकेश सैनी ने अपनी दमदार और मधुर प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। भजनों की गूंज से हाईवे क्षेत्र देर रात तक जगमगाता रहा। आयोजन के कई खास पल वीडियो में कैद हुए, जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने रहे।
किसान कुल्फी के ऑनर जमना लाल माली ने बताया कि नई शाखा के शुभारंभ से पूर्व ईश्वर की आराधना और संतों के आशीर्वाद के साथ इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को उत्तम गुणवत्ता और बेहतर सेवा प्रदान करना उनका उद्देश्य है।
कार्यक्रम स्थल को आकर्षक रोशनी से सजाया गया था, जिससे माहौल और भी भव्य नजर आया। अंत में सभी श्रद्धालुओं एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button