NewsEducation & Career

विद्यालयों और नेताओं ने दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया

  • सरुपगंज, सिरोही

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

[box type=”note” align=”” class=”” width=””]माधुराम प्रजापति की रिपोर्ट[/box]


सरुपगंज के निकटवर्ती नितोड़ा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार 21 जून को दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया।


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भारत समेत पूरे विश्व भर में योगाभ्यास कर देश की जनता को स्वस्थ, सुंदर और रोग से मुक्त रहने का संदेश देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर के श्रीनगर से संदेश दिया।

IMG 20240621 WA0016

नितोड़ा गांव के स्थानीय विद्यालय के शारीरिक शिक्षक कैलाशचंद प्रजापत के अनुसार सरकारी और आम जनता को स्कूल प्रांगण में योगाभ्यास और व्यायाम करवाए। स्थानीय विद्यालय, सरकारी कर्मचारी और ग्रामीणों ने योग दिवस पर भाग लिया।

शारीरिक शिक्षक कैलाशचंद प्रजापत ने बताया कि योग से शरीर को स्वस्थ और रोग मुक्त करने से मानव शरीर को योगाभ्यास करना चाहिए। शुक्रवार को दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सुबह सात बजे योगाभ्यास शुरू किया। योग करने से शरीर मे व्याप्त बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है।

IMG 20240621 WA0014

इसी प्रकार भाजपा किसान मोर्चा सोशल मीडिया सिरोही जिला मीडिया प्रभारी महेंद्रसिंह जैतावत ने बताया कि 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस साल योग 2024 की थीम स्वयं और समाज के लिए योग रखी गई।

जैतावत ने बताया कि भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गणपतसिंह राठौड के नेतृत्व में जिला योग दिवस संयोजक हेमेंद्र सिंह देवड़ा और सह संयोजक करण मेवाडा सहित सभी जिला पदाधिकारी और मांडलो के अध्यक्ष व काफी संख्या में कार्यकर्ता और सिरोही जिले की जनता द्वारा सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button