News

14वीं लगातार श्री वैष्णोदेवी माता दी यात्रा का शुभारंभ, 6 दिवसीय यात्रा के लिए श्रद्धालु रवाना

विक्रम बी राठौड़
रिपोर्टर

विक्रम बी राठौड़, रिपोर्टर - बाली / मुंबई 

emailcallwebsite

बाली, 8 अप्रैल।  श्री वैष्णोदेवी माता मंडल मुंबई-बाली द्वारा वर्ष 2012 से निरंतर आयोजित की जा रही श्री वैष्णोदेवी माता की 14वीं दर्शन यात्रा का शुभारंभ बुधवार को श्रद्धा और विधि-विधान के साथ किया गया। यह यात्रा बाली स्थित पूर्व विधायक अमृत परमार के निवास स्थान से प्रारंभ हुई, जहां परंपरा अनुसार श्री चारभुजा नाथ जी मंदिर की आरती के साथ यात्रियों को रवाना किया गया।

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

आयोजक नरेंद्र परमार ने बताया कि यह यात्रा हर वर्ष भाद्रवी पूर्णिमा पर, श्री गणेश विसर्जन से एक दिन पूर्व निकाली जाती है। लेकिन इस बार जम्मू क्षेत्र में लैंडस्केप (प्राकृतिक परिस्थितियों) के कारण यात्रा करीब 20 दिनों तक बाधित रही, जिससे श्रद्धालु दर्शन नहीं कर सके। इसी कारण 14वीं यात्रा को स्थगित करना पड़ा था।

वैष्णोदेवी माता

अब अनुकूल समय को देखते हुए यह खंडित यात्रा पुनः 8 अप्रैल 2026 से 13 अप्रैल 2026 तक 6 दिनों के लिए प्रारंभ की गई है, जिसमें 14 सदस्यीय दल शामिल है।

यात्रा के दौरान श्रद्धालु शिव खोरी मंदिर, कटरा स्थित वैष्णो देवी मंदिर में माता रानी के दर्शन करेंगे। साथ ही भैरव बाबा मंदिर और अर्धकुवारी गुफा भी यात्रा कार्यक्रम में शामिल हैं।

आयोजन समिति के अनुसार 15वीं यात्रा पुनः सितंबर 2026 में आयोजित की जाएगी, जिसमें लगभग 75 श्रद्धालु शामिल होंगे।

वैष्णोदेवी माता

यात्रा शुभारंभ के अवसर पर पूर्व विधायक अमृत परमार, महिपाल राठौड़, सुरेश कंसारा, दर्शन, कुणाल, हितेंद्र सहित सभी श्रद्धालु एवं मंडल के सदस्य उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, उत्साह और भक्ति का वातावरण देखने को मिला।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button