महाराष्ट्रNews

27 जुलाई 2025 को ओसवाल वंश महोत्सव की तैयारियां जोरों पर

योगी सभागृह, दादर में होगा आयोजन, मंत्री, उद्योगपति, वरिष्ठ पत्रकार सहित समाजजन होंगे शामिल


जेठमल राठौड़
रिपोर्टर

जेठमल राठौड़, रिपोर्टर - मुंबई / बाली 

emailcallwebsite

मुंबई।  दादर स्थित योगी सभागृह में 27 जुलाई 2025, रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक ओसवाल वंश महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। अखिल भारतीय ओसवाल जैन महासंघ और मरुधर का तहलका न्यूज नेटवर्क द्वारा बीते नौ वर्षों से लगातार मनाया जा रहा यह समाज एकता महोत्सव इस वर्ष और भी भव्य स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है।

इस समारोह में गुजरात के गृहमंत्री हर्ष संधवी, महाराष्ट्र के कौशल विकास मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा, मीरा-भायंदर विधायक नरेन्द्र मेहता, सेलो वर्ल्ड के डायरेक्टर प्रदीप राठौड़ (बदामिया), वरिष्ठ पत्रकार व आईजा संस्थापक हार्दिक हुंडिया, हाईकोर्ट एडवोकेट धीरेंद्र फोफाणी (जिन्होंने गुजरात में अनोप मंडल के असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की), गौरक्षक पिंकेश दोशी, डीआरआई कमिश्नर, कस्टम कमिश्नर सहित समाज के अनेक आईआरएस, आईपीएस, आईएएस, डॉक्टर, वकील, सीए, उद्योगपति उपस्थित रहेंगे।
समाज विकास, जागरूकता और विस्तार जैसे मुद्दों पर सभी अतिथि अपने विचार साझा करेंगे।

समारोह की अध्यक्षता गौतम बालर करेंगे।
इस अवसर पर नाकोड़ा पार्श्वनाथ तीर्थ मेवानगर अध्यक्ष एवं एक्सपोर्टर फतेचंद राणावत, एफएम ग्रुप डायरेक्टर चंदन भंसाली और मासमा अध्यक्ष रमेश मुथा को राष्ट्र एवं समाज सेवा के लिए “ओसवाल रत्न” सम्मान से अलंकृत किया जाएगा।

कार्यक्रम की तैयारियां संस्था के प्रेरक संस्थापक घीसुलाल बदामिया के आशीर्वाद और माणेक एम शाहजगदीश जे मेहता के नेतृत्व में जोरशोर से चल रही हैं।

महोत्सव में शांतीलाल शानदार, अशोक मेहता, सुरेश पूनमिया, भरत परमार, प्रकाश चौपड़ा, राजकुमार मेहता, राजू भंसाली, तनुजा लोढ़ा द्वारा समाजहित में किए जा रहे विविध कार्यों पर प्रकाश डाला जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य लाभार्थी सेलो वर्ल्ड और सह-लाभार्थी राजसंस फार्मा, बेंगलुरु (रमेश कोठारी) हैं।
इसके साथ ही बाबुलाल (मिठी मां) ने भी आयोजन में सक्रिय सहभागिता निभाई है।

महोत्सव के समापन पर स्वामी वात्सल्य (सामूहिक भोज) का आयोजन किया गया है, जिसमें सभी समाजबंधुओं से पधारने और लाभ लेने का अनुरोध किया गया है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button