National Newsशाहपुरा न्यूज

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 299 वी जयंती पर अखिल भारतीय गाडरी महासभा जिला शाहपुरा द्वारा जिला स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन हुआ

  • बनेड़ा


परमेश्वर कुमार दमामी
रिपोर्टर

परमेश्वर कुमार दमामी, संवाददाता - बनेड़ा
mailcallvissit

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जन्म जयंती पर गाडरी समाज द्वारा बालक बालिकाएं एवं प्रगतिशील गाडरी समाज के युवा साथियों का प्रतिभा सम्मान समारोह अरनिया घोड़ा देवनारायण भगवान के मंदिर परिसर में आयोजित किया गया।

गाडरी समाज के शाहपुरा अध्यक्ष भैरूलाल गाडरी कादी सहना ने बताया कि हर वर्ष की भांति लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जन्म जयंती मनाई जाती है लेकिन इसे विशेष बनाते हुए प्रतिभाओं का सम्मान किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा, अध्यक्षता भेरूलाल गाडरी कादी सहना ने की, गोपीचंद मीणा ने संबोधित करते हुए कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने एक धर्म प्रेमी न्यायमूर्ति के रूप में अपना जीवन जिया है अहिल्याबाई होल्कर ने विभिन्न मंदिरों का जीर्णोद्वार कराया एवं न्याय, कृषि, जल संसाधन,पर्यावरण के क्षेत्र में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।


कार्यक्रम में गाडरी समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमरचंद गाडरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अविनाश जीनगर, जिला परिषद सदस्य शिवराज कुमावत, नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बोहरा, नगर महामंत्री महावीर सैनी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शंकर गुर्जर,पूर्व उप प्रधान बजरंग सिंह राणावत, गाडरी महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष देवीलाल गाडरी, गाडरी विकास संस्था के महासचिव कैलाश गाडरी गाडरी विकास संस्था के कानूनी सलाहकार एडवोकेट देवीलाल गाडरी ने संबोधित किया।



कार्यक्रम में भीलवाड़ा जिले के देवसेना अध्यक्ष भैरूलाल गाडरी भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री रतन गाड़री भेरू लाल गाडरी सरपंच सांवरा गाडरी, पंचायत समिति सदस्य सांवरलाल गुर्जर, भाजपा ग्रामीण मंडल महामंत्री कृष्ण गोपाल शर्मा, भाजपा ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष संदीप पटवारी, भाजपा भाजपा की पूर्व महामंत्री मनोज गुर्जर, देवनारायण भगवान के पुजारी हीरा जी भोपाजी, गाडरी समाज उपाध्यक्ष मोहन गाडरी,जमना लाल गाडरी ईट मारिया, देवसेना के अध्यक्ष प्रहलाद गाडरी, देवकिशन ,नारायण , महावीर भोजाजी, शंकर , महावीर जगदीश ,प्रकाश, भेरू लाल सालरिया, सांवर लाल प्रतापपुरा, समाज के पूर्व अध्यक्ष हीरालाल गाडरी ,उदय लाल, देवसेना के उपाध्यक्ष प्रहलाद गाडरी, दुदाराम गाडरी , कन्हैया लाल, ऊंकार ,महावीर ,भोजा राम ,शंकर गाडरी आदि उपस्थित थे।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful digital experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the tech and Media World.

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
21:01