Breaking NewsEducation & Career

68 वीं जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में पावा बना चैंपियन

ग्रामवासियों ने स्वागत में गांव में निकाला जुलूस

पाली/सुमेरपुर । पावा गांव की छात्र कबड्डी टीम ने गुरूवार को फाइनल में अटबडा को 23-14 से हराकर 68 वीं जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया ।IMG 20240912 WA0114

टीम कोच पृथ्वीराज ज्याणी ने बताया कि सोजत के राजोला कला में 8-12 सितम्बर के मध्य आयोजित हुई 68 वीं पाली जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के अंतिम दिन गुरूवार को फाइनल मैच खेले गए । जिसमें पावा ने अटबडा टीम को 23-14 से पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया । समापन समारोह में टूर्नामेंट चैंपियन बनी पावा टीम को ट्राॅफी , प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह से नवाजा गया । इस मौके टीम प्रभारी पंकज गहलोत व समस्त खिलाड़ी मौजूद रहे ।IMG 20240912 WA0113 1

खिलाड़ियों के स्वागत में ग्रामवासियों ने निकाला जुलूस – IMG 20240912 182601 907

ट्राॅफी जीतकर पावा पहुंचे कबड्डी खिलाड़ियों के स्वागत में ग्रामवासियों ने डीजे के साथ गांव में जुलूस निकाला और सभी कबड्डी खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से पावेश्वर महादेव मंदिर तक डीजे के साथ खिलाड़ियों के स्वागत में जुलूस निकाला गया ।

IMG 20240912 174537 506

गांव में जगह-जगह खिलाड़ियों का स्वागत किया गया और गुलाल उड़ाकर जीत की बधाई दी गई । खिलाडियों ने गांव के आराध्य देव पावेश्वर महादेव मंदिर में शीश नवाकर देश खुशहाली की कामना की । इस मौके पूर्व पंचायत समिति सदस्य भगवतसिंह जोधा ने विद्यालय के प्रधानाचार्य हरीशचंद्र जोशी, शिक्षक भीकसिंह जोधा , शारीरिक शिक्षक श्रवणराम जाट, कोच पृथ्वीराज ज्याणी, टीम प्रभारी पंकज गहलोत समेत पूरी कबड्डी टीम को जीत की बधाई दी । इस मौके ईश्वरदास मीना, प्रताप सिंह राणावत , दिनेश शर्मा , शेषाराम चौधरी , महबूब रंगरेज , सुरेश सुथार एवं ग्रामीण मौजूद रहे ।IMG 20240912 174925 251

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button