शाहपुरा न्यूजShort News

पंचायत समिति बनेड़ा में “भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के उपलक्ष में कल विशेष अटल जन सेवा शिविर का आयोजन होगा

परमेश्वर कुमार दमामी
रिपोर्टर

परमेश्वर कुमार दमामी, संवाददाता - बनेड़ा

mailcallvissit

लुनिया टाईम्स न्यूज़ बनेड़ा 

धर्मपाल परसोया (RRDS)विकास अधिकारी पंचायत समिति बनेड़ा ने समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण ब्लॉक बनेड़ा को निर्देशित करते हुए बताया कि भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के उपलक्ष में दिनांक 26 दिसम्बर 2024 को विशेष अटल जन सेवा शिविर आयोजित करने के संबंध में उपरोक्त विषयान्तर्गत प्रासंगिक पत्र के क्रम लेख है कि भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के तहत विशेष अटल जन सेवा शिविर का आयोजन दिनांक 26 दिसम्बर 2024 को प्रातः 10.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक पंचायत समिति बनेड़ा के सभागार मे आयोजित किया जायेगा।
साथ ही कार्मिकों को निर्देशित किया गया की उक्त शिविर मे प्राप्त परिवादों को यथा संभव शिविर दिवस को ही निस्तारण किये जाने का प्रयास किया जावे, राज्य एवं केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं से वंचित पात्र व्यक्तियों के आवेदन पत्र भरवाना तथा आवश्यक रिकॉर्ड, आवेदन के निर्धारित प्रपत्रों के साथ शिविर में उपस्थित होना सुनिश्चित करने पत्रक के माध्यम से सभी विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button