राजकीय बांगड़ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एडवांस पैटर्न मेकर कोर्स का शुभारंभ



पाली, 16 अप्रैल। राजकीय बांगड़ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पाली में अतिरिक्त मुख्य सचिव (उच्च एवं तकनीकी शिक्षा) कुलदीप रांका (राजस्थान सरकार, जयपुर) की अध्यक्षता में पाली जिले के समस्त महाविद्यालयों के प्राचार्यों की विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि बैठक में एईडीपी कार्यक्रम, स्कूटी योजना, छात्रवृत्ति योजनाओं सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और उनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वारा राजस्थान फिनिशिंग स्कूल प्रोग्राम के अंतर्गत स्थापित लैब का उद्घाटन किया गया। साथ ही महाविद्यालय में एडवांस पैटर्न मेकर कोर्स का शुभारंभ किया गया, जो विद्यार्थियों के कौशल विकास और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने में सहायक होगा।
-
तरूणा धामू श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज महिला मंडल अध्यक्ष मनोनितDecember 18, 2025
-
कैंसर पीड़िता ने एक लाख रूपये शिव महापुराण कथा मे समर्पित किएAugust 24, 2025
संयुक्त निदेशक डॉ. श्रुति गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए इस कोर्स के माध्यम से उपलब्ध होने वाले प्लेसमेंट अवसरों की जानकारी दी और उन्हें कौशल आधारित शिक्षा की ओर प्रेरित किया।
बैठक में संयुक्त निदेशक शोभाराम कुमावत, विजय सिंह जाट, रविकांत शर्मा, दिलीप गोयल, सहायक निदेशक बलवीर चौधरी एवं राजेश्वर सिंह सहित विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य और संकाय सदस्य उपस्थित रहे।











