News

आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने पाली कार्यालय का किया निरीक्षण

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

पाली, 16 अप्रैल। आबकारी आयुक्त नमित मेहता, जो पूर्व में पाली जिला कलेक्टर (डीएम) के पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं, ने गुरुवार को जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय पाली का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों व कार्मिकों को कार्य के प्रति समर्पण भाव रखने, कार्यस्थल पर स्वच्छता बनाए रखने तथा राजकीय फाइलों का सुव्यवस्थित संधारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आयुक्त मेहता ने कार्यालय निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर उनके दायित्वों की जानकारी ली। साथ ही आबकारी निरोधक दल को अवैध मदिरा की रोकथाम के लिए कार्रवाई तेज करने और प्रकरणों की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए।

इससे पूर्व जिला आबकारी अधिकारी, पाली द्वारा आयुक्त नमित मेहता का बुके भेंट कर स्वागत किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button