अवैध कोयला लदे तीन पिकअप वैन जब्त छानबीन में जुटी टुण्डी पुलिस

टुण्डी : अवैध काराबारियों के लिए गोविन्दपुर गिरिडीह मुख्य मार्ग सेफ जॉन बनता जा रहा है इस मार्ग से लगातार अवैध धंधे बाजों की चांदी कट रही है मगर टुण्डी पुलिस भी काफ़ी मुस्तैद है नजर आ रही है जिससे अवैध धंधेबाज अपने काम में असफल साबित सिद्ध हो रहे हैं।कल जहां टुण्डी पुलिस ने अवैध नक़ली शराब के धंधेबाजों पर नकेल कसते हुए उनके मंसूबे में पानी फेर दिया फिर भी धंधेबाज बाज नहीं आ रहे हैं और गुरुवार अहले सुबह अवैध कोयला लादकर धनबाद से गिरिडीह के रास्ते बिहार में खपाना चाह रहे थे तभी टुण्डी पुलिस के हत्थे चढ़ गए ।

बताते चलें कि JHIDDC/3436, चालक रंजीत कुमार यादव उम्र करीब 19 वर्ष पिता चन्ददेव यादव साकिम भूली बी ब्लॉक नियर टेम्पू स्टैंड भाया बैकमोड धनबाद। जबकि दूसरे वाहन संख्या JHIDCU/4952 चालक गुही कुमार सिंह उम्र करीब 23 वर्ष पिता सुरेन्द्र सिंह ,साकिम मैनाटोला थाना जगदीशपुर जिला भोजपुर,तीसरा वाहन संख्या JHIDDD/5236 चालक बेसलाल कुमार उम्र 22 वर्ष पिता शैलेन्द्र सिंह थाना पीरू, जिला भोजपुर बताया जाता है। फिलहाल तीनों वाहनों को टुण्डी पुलिस अपने कब्जे में लेकर कागजातों का जांच में जुट गई है और आगे की कार्रवाई कर रही है।














