कराड़ी विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर, विद्यार्थियों को साइबर हेल्पलाइन की जानकारी
पाली। मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र के कराड़ी गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
पीएलवी अमजद खान शेख ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा जिलेभर में ऐसे जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कराड़ी गांव में आयोजित शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को साइबर हेल्पलाइन एवं साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

शिविर के दौरान विद्यार्थियों को बाल विवाह रोकथाम एवं स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर भी जागरूक किया गया तथा उन्हें सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संकल्प दिलाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ में कार्यवाहक प्रधानाचार्य संजय कुमार त्रिवेदी, अध्यापक प्रमोदसिंह राजपुरोहित, शारीरिक शिक्षक गणपत लाल गहलोत, वरिष्ठ अध्यापक सीमा सैनी एवं अध्यापिका सीमा राजपुरोहित सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।













