Short News

अहिल्या बाई का अद्वितीय योगदान: अपने कोष से किया मंदिरों का जीर्णोद्धार – आरएसएस सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल

पुष्कर में रानी अहिल्या बाई के 300वें जन्मोत्सव पर विशाल धर्मसभा तथा शोभायात्रा आयोजित

3 जनवरी को तीर्थ नगरी पुष्कर में रानी अहिल्या बाई होलकर के त्रिशताब्दी जन्म समारोह के अवसर पर एक विशाल धर्मसभा का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने सभा को संबोधित करते हुए रानी अहिल्या बाई के योगदान को अद्वितीय बताया। उन्होंने कहा कि रानी अहिल्या बाई ने सरकारी कोष का उपयोग न करते हुए अपने व्यक्तिगत 16 करोड़ रुपए की राशि से देशभर के क्षतिग्रस्त मंदिरों का जीर्णोद्धार करवाया। यह धनराशि उन्हें उनके ससुराल पक्ष से प्राप्त हुई थी।

डॉ. कृष्ण गोपाल ने कहा, “कट्टरपंथी ताकतों द्वारा तोड़े गए भारत के मंदिरों को पुनर्स्थापित कर उन्होंने आस्था और संस्कृति के प्रतीकों की रक्षा की।” उन्होंने रानी होलकर को एक कुशल प्रशासक और धर्म के प्रति समर्पित शासक बताया, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्यों से समझौता नहीं किया।

धर्मसभा में मान पुरा पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद और रानी होलकर के वंशज उदयराज होलकर ने भी विचार साझा किए। सभा से पहले शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें 300 बालिकाओं ने रानी अहिल्या बाई का परिधान पहनकर विशेष प्रस्तुति दी।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button